Subscribe Us

header ads

मंत्री जी दिखे एक्शन में परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने मारा छापा, 7 अवैध बसों को किया इंपाउंड


हरियाणा के कैबिनेट मंत्री पं. मूलचंद शर्मा बल्लभगढ़ बस अड्डे पर अवैध बसों का निरीक्षण करते हुए। 


बल्लभगढ़ फूलसिंह चौहान व नितिन बंसल । हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने शनिवार को बल्लभगढ़ बस स्टैंड पर अचानक अपने काफिले को रुकवा कर छापा मारा। इस छापे के दौरान उन्होंने यूपी, दिल्ली और फरीदाबाद नंबर की बसों के कागजातों को चेक किया तो पाया कि यह बसें अवैध रूप से चल रही है और ना ही इन पर कोई कागजात में मिले। मूलचंद शर्मा ने  तुरंत प्रभाव से सातों बसों को जब्त कर बस स्टैंड के अंदर खड़े करवा दिया। मूलचंद शर्मा ने अधिकारियों को आदेश दिया कि इन सभी गाडिय़ों को इंपाउंड किया जाए और आगे भविष्य में सरकार को नुकसान ना हो इसके लिए अधिकारियों को सख्त से सख्त आदेश दिए। गौरतलब है कि जबसे मूलचंद शर्मा परिवहन मंत्री बने हैं, वह लगातार एक्शन मोड में दिख रहे हैं। फरीदाबाद हो या गुरुग्राम या फिर अन्य जिलों में चल रही अवैध रुप से बसों के खिलाफ परिवहन मंत्री ने कड़ा रुख अख्तियार किया हुआ है। इस बारे में बल्लभगढ़ संवाददाता नितिन बंसल ने कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा से जब बात की तो उन्होंने बताया कि यह छापा अवैध रूप से बसों पर शिकंजा कसने के लिए मारा गया है। उन्होंने बताया कि 7 अवैध रूप से बसें पकड़ी हैं जिनको तुरंत इन पॉन्ड कर दिया है। मूलचंद शर्मा ने बताया कि यदि इस तरीके की अवैध बसे प्रदेश में चलते रही तो हरियाणा सरकार को हजारों लाखों का चूना लगेगा। उन्होंने अवैध रूप से चला रहे बस चालकों को चेतावनी दी या तो सुधर जाएं नहीं तो आने वाले दिनों में और बड़ी कार्रवाई सरकार करने जा रही है। मूलचंद शर्मा ने दिल्ली चुनाव को लेकर कहा कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी और इस बार दिल्ली की जनता ने पूरा मूड बना लिया है कि भाजपा को  जीत दिलाकर रहेगी।



Post a Comment

0 Comments